अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो करेगे पूरा विकास : विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी
गोरखपुर-पीपीगंज में शिवाय मोटर वर्कशाप पर मॉडल टाउन के आम आदमी पार्टी के विधायक एवं गोरखपुर मंडल चुनाव प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी का भव्य स्वागत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने अपने वादों के तहत विश्व स्तरीय शिक्षा,स्वास्थ्य,सस्ती बिजली,पानी,एवं सरकारी योजनाओं को लाभ हर आदमी के घर घर पहुचाकर देश ही नही बल्कि पूरे विश्व को एक नया मॉडल प्रदान किया है वही व्यवस्था उत्तर प्रदेश में भी लागू करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत,विधानसभा एवं स्थानीय निकायों में चुनावो में मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा नेतृत्व में बनी सरकार ने कानून व्यवस्था के साथ ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने,शिक्षा,बिजली पानी,स्वास्थ्य सुविधाओं का बंटाधार कर दिया है,इस सरकार की गलत नीतियों से युवा,बेरोजगार,किसान,व्यापारी,व्यवसायी हर वर्ग परेशान है।जिससे निजात दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने जब से उत्पीड़न,हत्या,बलात्कार,भ्रस्टाचार जैसे मुद्दों को उजागर कर जनजागरण शुरू किया है यूपी की हर मुद्दे पर फेल हो चुकी सरकार घबराकर दर्जनों गम्भीर मुकदमे दर्ज कराकर डराने का काम कर रही है लेकिन हम डरने वालो में नही है।प्रदेश में भरस्टाचार में लिप्त रहे सपा,बसपा और कांग्रेस डर के मारे विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह असफल है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव,जिला प्रभारी सन्तोष दुबे,महासचिव अजय साहनी,कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा,जिला संगठन अध्यक्ष विनीत मिश्रा,कैपियरगंज विधानसभा अध्यक्ष केसी पाल,प्रभारी बृजेश्वर द्विवेदी,यशवीर प्रताप सिंह,नवनीत त्रिपाठी,अबरार अहमद अंसारी,महेश अग्रहरी,शतीश कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे।
इस दौरान अवकाश प्राप्त रेलकर्मी राजेन्द्र त्रिपाठी ने विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मानित किया।विधायक की मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी के विचारधाराओं एवं नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।जिनमे मुख्य रूप से लाल चंद चौरशिया,फैय्याज अहमद,कृष्ण देव वर्मा,कासिम पहलवान,छेदी प्रसाद,अरविंद जायसवाल,मक्खी लाल जायसवाल,एजाज अहमद,शतीश जायसवाल,आद्या प्रसाद दुबे,कैलाश नाथ पाठक,हरिवंश,सुग्रीव शर्मा,शैलेन्द्र कुमार,अबरार अहमद अंसारी,मोहम्मद अहमद,मोहम्मद सैफ,मोहम्मद तैयब,भालचंद मधेशिया समेत अन्य कई युवा शामिल रहे।
No comments