गोरखपुर में संजय फैक्टर क्लिनिक में गुरुवार की देर शाम आग लगने से हड़कंप मच गई।
गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के रुस्तम पुर चौक पर संजय फैक्टर क्लिनिक में गुरुवार की देर शाम आग लगने से हड़कंप मच गई। आनन फानन। में अस्पताल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो अग्निशमन विभाग को मिली सूचना। के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 1/2 घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पा लिया। इस अस्पताल में भर्ती थे 30 मरीज। डॉक्टर का आवास भी अस्पताल के पिछले हिस्से था। शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना बताई जा रही है। जिसके बाद अस्पताल के लान में लगे स्टील और ऐल्युमिनियम के शीट्स पिघलकर गिरने लगे। जिससे लोग काफी घबरा गए। धुआं। उठने पर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। गनीमत रही कि इस हादसे में ना तो कोई जान गई नहीं कोई बड़ा नुकसान हुआ। तत्परता के साथ आग पर काबू पाया गया।
No comments