ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बरघट्टा पुल के नीचे झाड़ियों में मिला न्यूड लाश का हुआ खुलासा।



गोरखपुर । पीपीगंज थाना क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मुंबई की रहने वाली युवती की उसके प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या कर दी, जबकि वारदात को अंजाम देने और शव ठिकाने लगाने में एक दोस्त ने भी साथ दिया।

 पहचान छिपाने के लिए युवती के सिर को ईंट से कुचला गया और उसे निर्वस्त्र कर झाड़ियों में फेंक दिया गया था। प्रेम विवाह बना हत्या की वजह मृतका की पहचान 35 वर्षीय पूजा, निवासी मुंबई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूजा और आरोपी युवक के बीच मुंबई में प्रेम प्रसंग हुआ था।


दोनों ने प्रेम विवाह भी किया था। जबकि युवक की 15 साल पहले शादी हो गई थी। पूजा उसके पैतृक गांव आ गई, पहले तो युवक नहीं चाहता था कि वह यहां रहे, लेकिन दवाब में उसे रखना पड़ा ग्रामीण परिवेश में आने के बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगे। आपसी कलह इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर पूजा की हत्या की साजिश रच डाली। बेरहमी से की गई हत्या, शव की पहचान मिटाने की कोशिश हत्या के बाद आरोपियों ने बेहद क्रूरता दिखाई। पूजा के चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। इसके बाद उसके कपड़े उतार दिए गए और शव को एक स्कूटी पर रखकर पीपीगंज थाना क्षेत्र में गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया। सीसीटीवी फुटेज से खुला राज शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पीपीगंज कस्बे में स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने लगे कैमरे में नीली स्कूटी पर दो संदिग्ध युवक कैद हो गए। यही फुटेज पुलिस के लिए सबसे अहम कड़ी साबित हुई। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। अयोध्या से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गोरखपुर लाया जा रहा है। पूछताछ के दौरान हत्या की पूरी साजिश और घटनाक्रम की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का औपचारिक खुलासा किया जाएगा। यह था पूरा मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गोबरहिया नाले पर बने पुल के नीचे झाड़ियों में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला था। महिला का सिर बुरी तरह कुचला गया था। फॉरेंसिक जांच में सड़क से शव मिलने की जगह तक कई स्थानों पर खून के निशान मिले थे। इससे स्पष्ट हुआ कि हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को दो-तीन बार में उठाकर यहां फेंका गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में 15 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच सही दिशा में बढ़ी और हत्याकांड का पर्दाफाश हो सका।


No comments