ब्रेकिंग न्यूज़

युवक ने जहर खाते हुए बनाया वीडियो,तड़पकर हुई मौत,गोरखपुर की छात्रा से एक तरफा प्यार करता था,बोला- तुम्हारे शहर में जान दे रहा हूं



गोरखपुर में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी।सड़क पर ही उसने जहर खाते हुए वीडियो बनाया।जिसमे उसने कहा तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं।अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा।जहर खाने के थोड़ी ही देर बाद वह सड़क पर गिर गया।उसके मुंह से झाग निकलने लगा।मौके पर ही उसकी तड़पकर मौत हो गई।आसपास के लोगों ने सड़क किनारे युवक की लाश देखकर गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी।घटना गोरखनाथ क्षेत्र के सुभाषनगर कॉलोनी की है।युवक के बैग में आधार कार्ड मिला,जिससे उसकी पहचान बलिया जिले के भीमपुर थाना के चकहवसापुर निवासी कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक (25) के रूप में हुई।एकतरफा प्यार में वह जेल जा चुका हैं।पुलिस ने घरवालों को सूचना देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। गोरखनाथ पुलिस ने कार्तिक का मोबाइल अपने पास रख लिया है। मोबाइल में करीब 2 मिनट का वीडियो जहर खाते हुए बनाया गया है।तिवारीपुर इलाके की छात्रा का पीछा कर छेड़खानी करने के साथ ही उसका फोटो वायरल करने के आरोप में कार्तिक यादव को 3 नवंबर 2024 की रात में डोमिनगढ़ के पास से तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।करीब छह महीने से छात्रा को कार्तिक परेशान कर रहा था।तिवारीपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद 2 माह तक वह फरार था।पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि कार्तिक एक दरोगा का रिश्तेदार है।इसलिए पुलिस उसे अरेस्ट नहीं कर रही है।तिवारीपुर की छात्रा सिविल लाइंस इलाके में पढ़ने जाती थी। आरोप था कि रास्ते में आए दिन कार्तिक छात्रा को रोककर छेड़खानी करता था।यही नहीं स्कूल आते-जाते छात्रा को रास्ते में घेर कर जबरिया बात करने का दबाव बनाता था।



बात न करने पर भाई की हत्या की धमकी देने के साथ ही बदनाम करने के इरादे से इंस्टाग्राम पर छात्रा का फोटो भी वायरल कर रहा था।इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि लाश कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।मृतक के परिवार के लोगों को कॉल कर बुलाया गया है।

No comments