कैंपियरगंज हाईस्कूल छात्रा के प्रवेश पत्र न मिलने को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता पदाधिकारियों संग पहुंचे विद्यालय।
गोरखपुर: जनपद के कैम्पियरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत मछलीगाँव में स्थित न्यू सूर्या श्री मती आन्ती देवी जूनियर हाईस्कूल यूपी बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र न मिलने पर छात्रा रोते रोते अपने घर लौटकर अपने पिता को पूरी बात बताई
आप को बता दें की बरगदही निवासी जोखन जायसवाल की बेटी कुमारी खुशी जायसवाल कक्षा 5 से इसी विद्यालय में पढ़ रही थी। अभिभावकों का आरोप है, कि कक्षा 9 और 10 में भी उसे इसी विद्यालय में पढ़ाया गया और नियमित रूप से फीस ली गई। छात्रा को उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सीधे दाखिले का आश्वासन दिया गया था। मंगलवार शाम को जब खुशी को प्रवेश पत्र नहीं मिला, तो स्थिति गंभीर हो गई। वह पिछले एक सप्ताह से विद्यालय के चक्कर लगा रही थी, लेकिन उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। देर शाम विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने प्रवेश पत्र देने से इनकार कर दिया। इसके बाद छात्रा रोते रोते अपने घर लौटकर अपने पिता को पूरी बात बताई। अभिभावक पिता विद्यालय पहुंचे और प्रवेश पत्र की मांग की। विद्यालय प्रबंधन ने टालमटोल करते हुए बताया कि छात्रा का नामांकन नहीं हो पाया है। प्रबंधन ने अभिभावकों को बताया कि उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को नामांकन के लिए पैसे दिए थे, लेकिन काम नहीं हो सका। जब उस व्यक्ति को बुलाया गया, तो उसने अभिभावक के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया।
जानकारी के अनुसार, यह विद्यालय केवल कक्षा आठ तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। आरोप है कि विद्यालय सीधे दाखिले के नाम पर मोटी रकम वसूल कर धन उगाही करता है।







No comments