गोरखपुर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर पड़ा इनकम टैक्स छापा।
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स पर इनकम की इंटेलीजेंस क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन की टीम जांच करने पहुंची है।गुरूवार को सुबह से ही जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर तीनों यूनिट की 12 सदस्यीय टीम काम कर रही है।वहीं गोरखपुर का शॉप अभी कस्टमर्स के लिए बंद है।जो लोग खरीदारी के लिए जा रहे हैं।उन्हें गेट से ही वापस कर दिया जा रहा है। अंदर टीम मौजूद है और सर्वे कर रही है।इसके साथ ही शो रूम के किसी भी स्टाफ को बाहर नहीं जाने दिया गया है।कस्टमर्स को वापस भेज दिया जा रहा कस्टमर्स के पहुंचने पर गार्ड बता रहे हैं कि सिस्टम को कुछ गड़बड़ी हो गयी है, जिसकी वजह से सर्वे चल रहा है। आप लोग कल आइयेगा।इस दौरान शो रूम के बाहर दो फोरव्हीलर खड़ा दिखा।जो शायद इनकम टैक्स टीम का हो सकता है।टीम ने इस करवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा है।अभी सर्वे जारी है।ज्वेलर्स के ओनर भी अभी बात चीत करने को तैयार नहीं है।यह सर्वे कितने देर तक चलेगा इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।उक्त जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे प्राप्त हुआ है।








No comments