ब्रेकिंग न्यूज़

आनंदनगर इंडेन गैस एजेंसी पर छापेमारी के दौरान गोदाम में 27 गैस सिलेंडर छिपाकर रखे जाने का मामला


महराजगंज जनपद के फरेंदा में गुरुवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने सिधवारी (छितही) स्थित  आनंदनगर इंडेन गैस एजेंसी पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान गोदाम में 27 गैस सिलेंडर छिपाकर रखे जाने का मामला सामने आया, जिसे टीम ने बरामद कर लिया। छापेमारी में फरेंदा एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम, सीओ अनिरुद्ध कुमार, पूर्ति निरीक्षक इशांत प्रताप सिंह और बाट-माप अधिकारी शामिल रहे।अधिकारियों ने मौके पर स्टॉक का निरीक्षण किया तो पाया कि एजेंसी संचालक द्वारा सिलेंडरों को छिपाकर रखा गया था,जबकि उपभोक्ताओं को गैस खत्म होने की जानकारी दी जा रही थी।एसडीएम ने बताया कि बरामद किए गए 27 सिलेंडरों को तत्काल लेखपाल की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को वितरित कराया गया। साथ ही एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए एवं विधिक कार्रवाई के लिए पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।सूत्रों की माने तो क्षेत्र में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही थी,जिसकी शिकायत प्रशासन को मिल रही थीं।इसी के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सिलेंडर बरामद किया। मामले में आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर उपजिला अधिकारी और आपूर्ति विभाग कार्रवाई शुरू में किया होता तो आज यह दिन उपभोक्ताओं को नहीं देखना पड़ता जो असली उपभोक्ता गैस के लिए लाइन लगाकर गैस लेने के लिए घंटो कई घंटो खड़ा कर उसके बावजूद भी उन्हें वापस कर दिया जाता है और गैस माफिया लाइन लगकर अपना गैस प्राप्त कर लेते हैं गैस एजेंसी मालिक अपने गुंडा कर्मियों से गैस उपभोक्ताओ से होम डिलीवरी का रेट लेकर गैस एजेंसी पर दे रहे जबकि गैस एजेंसी पर  उपभोक्ताओं से कम लिया जाना चाहिए जो सरासर गलत है इसकी जांच कराकर गैस उपभोक्ताओं से जो अधिक रूपया लिया गया है उसे  वापस कराया जाए

No comments