गोरखपुर में रिलीज हुआ पावर स्टार पवन सिंह का धमाकेदार गाना ‘टचबडी’, पवन सिंह ने फिर दिखाया अपना म्यूजिक पावर
भोजपुरी संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में दर्शकों के बीच लौट आए हैं।इस बार पवन सिंह ने अपनी आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस से पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ के बहुप्रतीक्षित गाना ‘टचबडी’ लेकर आये हैं,जिसे आज गोरखपुर की धरती पर रिलीज किया गया।पवन का यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स धूम मचाने लगी है। इस गाने की खास बात यह है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ मशहूर गायिका जॉनिता गाँधी की आवाज़ भी सुनाई दे रही है,जिसने इस ट्रैक को और भी अधिक आकर्षक बना दिया है। गाने को हिंदी और तेलुगु—दोनों भाषाओं में शूट और रिकॉर्ड किया गया है, जिससे इसकी पहुंच देशभर के दर्शकों तक और मजबूत हो गई है।टचबडी को लेकर पवन सिंह का उत्साह भी साफ नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि उन्हें अपने संगीत के साथ नए-नए प्रयोग करना हमेशा पसंद है और जब फिल्म के लीड स्टार अदिवी सेष ने उन्हें इस गाने का आइडिया बताया, तभी उन्होंने तय कर लिया था कि इसमें उन्हें अलग तरह की ऊर्जा और जोश लेकर आना है।पवन सिंह ने कहा कि यह फिल्म एक इंटेंस और एक्शन-पैक्ड कहानी है,इसलिए गाने में भी उसी तरह का दमदार टेम्पो और स्टाइल जरूरी था। उन्होंने यह भी कहा कि जॉनिता गांधी और अदिवि शेष जैसे कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।
एक्टर आदिवि शेष ने कहा कि ‘टचबडी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म “डकैत: एक प्रेम कथा” की ऊर्जा और उसके भावनात्मक टोन को दर्शाने वाला खास म्यूजिकल एक्सपीरियंस है। उन्होंने बताया कि जब इस गाने की कल्पना की गई थी, तभी यह तय हो गया था कि इसमें अलग स्तर की पावर, स्टाइल और पैन इंडिया अपील होनी चाहिए। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को एक नई ऊंचाई दी है, जबकि जॉनिता गांधी की सुरीली आवाज़ ने इसे और खास बना दिया।अदिवि शेष ने कहा कि यह गाना फिल्म की कहानी के मूड को मजबूती देता है और दर्शकों को एक अलग ही रोमांच का अनुभव कराएगा।उन्हें विश्वास है कि ‘टचबडी’ देशभर के दर्शकों को पसंद आएगा और फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ाएगा।
इस गाने की एक और खासियत यह है कि इसमें पवन सिंह सिर्फ गायक के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने ट्रेडमार्क स्वैग और परफॉर्मेंस के साथ भी दर्शकों को आकर्षित करते नजर आ रहे हैं। स्क्रीन पर अदिवि शेष,पवन सिंह और जॉनिता गांधी की तिकड़ी ने मिलकर ऐसा डांस और एनर्जी क्रिएट की है,जो इसे इस सीजन का बड़ा डांस एंथम बना सकती है। गाने के बोल वायु श्रीवास्तव ने लिखे हैं,जबकि संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने तैयार किया है। पवन सिंह की दमदार आवाज़ और उनकी खास स्टाइल ने ‘टचबडी’ को एक अलग पहचान दी है,जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है।फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' के निर्देशक शनील देव ने की है,जो उनके निर्देशक की पहली फिल्म है।फिल्म को अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले सुप्रिया यारलागड्डा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि सह निर्माता सुनील नारंग हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है।लेकिन, फिल्म से पहले पवन सिंह का यह अद्भुत गाना दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए काफी है।








No comments