ब्रेकिंग न्यूज़

कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का आरंभ

 


कैंपियरगंज क्षेत्र सनगद गांव स्थित गुदरी बाबा रेहरवा कुटी पर  9 दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ की तैयारी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे हाथी-घोड़ बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 1001 कन्याएं भाग ली। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर राप्ती नदी से जल भरकर फिर यज्ञ स्थल पर सभी लोग पहुंचें। उसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ का आरम्भ किया गया। यज्ञाचार्य अयोध्या से पधारे श्री विकास बाबा की देखरेख में किया गया। यह महायज्ञ 16 जनवरी से 23 जनवरी को पूर्णाहुति होगा एव भंडारा का आयोजन किया जाएगा यज्ञ कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि सुबह 6 बजे से 11 बजे तक दैनिक पूजन चलेगा,  2:30 से 5:00 तक रामकथा एवं प्रवचन 9 से 10 बजे तक भजन 10 से साढ़े 12 बजे तक रासलीला वृंदावन से आए हुए कुशल नाटक मंडली के दारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस महायज्ञ होने से आस-पास के गांव में काफी खुशी का माहौल है लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं  इस यज्ञ में सभी ग्रामीण व क्षेत्र का सहयोग मिल रहा है। काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments