कलयुगी माँ ने 50 हज़ार में अपना बच्चा बेचकर रची अपहरण की कहानी, पुलिस ने किया घटना का खुलासा
मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। एक कलयुगी माँ ने अपने ही 1 साल 6 महीने के बच्चे को बेचकर उसके अपहरण की कहानी रच दी। दरअसल मुरादाबाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया। कुछ दिन पूर्व सोनी पत्नी स्व सलमान धामपुर बिजनोर ने अपने बच्चे की झूठी अपहरण की कहानी बनाते हुए एक रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। कांठ पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्यवाही के तहत इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार गिरफ्तार किए है जिसमे अनिल, सोनू, ब्रजेश और बच्चे की माँ सोनी परवीन शामिल है। दरअसल सोनी को पैसों की जरूरत थी उसने पैसे के लिए सोनू और अनिल के साथ मिलकर उसने व्रजेश को 70 हज़ार में बच्चा बैच दिया। ब्रजेश के पास 5 लड़कियां हैं उसे लड़के की जरूरत है। यह लोग एक जगह बैठकर पैसे का बंटबारा कर रहे थे तभी पुलिस ने इन चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
No comments