गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह हुआ संपन्न।
मेधावियों छात्र छात्राओं को मिलें 161 पदक, रिकॉर्ड 301 शोधार्थियों को मिल पी-एच.डी. उपाधि
गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह आज दोपहर बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता माननीय कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने किया। समारोह में पद्मश्री प्रो. आशुतोष शर्मा, इंस्टिट्यूट चेयर प्रोफेसर, आईआईटी कानपुर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे एवं दीक्षांत व्याख्यान दिया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
पदक वितरण
समारोह में कुल 76 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 56 छात्राएं (73.68 प्रतिशत) और 20 छात्र (26.32 प्रतिशत) शामिल हुए। इस वर्ष कुल 71 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 50 छात्राएं और 21 छात्र शामिल हैं। वहीं डोनर पदकों की संख्या 90 है, जिनमें 69 छात्राएं और 21 छात्र सम्मिलित हैं। इस प्रकार कुल 161 मेधावी विद्यार्थियों को पदक प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि 43वें दीक्षांत समारोह में 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक और 85 डोनर पदक प्रदान किए गए थे।
स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधियाँ
सत्र 2024-25 में कुल 73,887 उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी। इनमें विश्वविद्यालय परिसर स्तर पर 7,711 उपाधियाँ दी गई, जिनमें 4,458 छात्राएं और 3,253 छात्र शामिल रहें। महाविद्यालय स्तर पर 66,176 उपाधियाँ प्रदान हुई, जिनमें 46,178 छात्राएं और 19,998 छात्र शामिल हुए। इस प्रकार कुल 50,636 छात्राओं (68.53 प्रतिशत) और 23,251 छात्रों (31.47 प्रतिशत) को उपाधियाँ प्राप्त हुई।
पी-एच.डी. उपाधियाँ : एक नया रिकॉर्ड बना
इस वर्ष 44वें दीक्षांत समारोह में रिकॉर्ड 301 शोधार्थियों को पी-एच.डी. उपाधि प्रदान की गई। ज इनमें कला संकाय के 117, विज्ञान संकाय के 99, वाणिज्य संकाय के 35, शिक्षा संकाय के 31, विधि संकाय के 11 और कृषि संकाय के 8 शोधार्थी शामिल हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। पिछले वर्ष 43वें दीक्षांत समारोह में 166 तथा 42वें में केवल 25 शोधार्थियों को पी-एच.डी. उपाधि दी गई थी।
इस अवसर पर कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संदेश पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी और विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता तीन छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
No comments