चाचा-भतीजे पर हमले को जुटे एके 47 ग्रुप के दो सदस्य हिरासत में।
गोरखपुर कैंम्पियरगंज सूरस टोला कलान निवासी रेलकर्मी प्रमोद यादव व भतीजा लौहर यादव को मारने के लिए जुटे एके 45 ग्रुप के दो सदस्यों को कैंम्पियरगंज पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पूर्व में हुए विवाद में रेलकर्मी ने थाने में तहरीर दी थी। रविवार को पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें बुलाया था। जानकारी पर ग्रुप के सदस्य एक चाय की दुकान पर जुटे थे। एक युवक के पास से पुलिस ने रिवाल्वर भी बरामद किया है। प्रमोद यादव का गांव के रहने वाले अखिलेश यादव से पूर्व में विवाद हुआ था। विवाद के बाद प्रमोद ने कैंपियरगंज थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर पुलिस ने रविवार को पूछताछ के लिए उन्हें थाने पर बुलाया था। आरोप है कि प्रमोद के थाने जाने की सूचना एके 47 ग्रुप के सदस्यों को हो गई।
इसके बाद देकरमीना गंज चौराहे पर स्थित एक चाय की
दुकान पर सभी इकट्ठा होकर रेलकर्मी के आने का इंतजार करने लगे। उधर, इनके जुटने की जानकारी रेलकर्मी के भतीजे लौहर को हो गई और उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर सभी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दौड़ाकर दो युवकों को पकड़ लिया। इसमें से एक के पास से लोडेड रिवाल्वर बरामद हुआ। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कैंपियरगंज पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। रिवाल्वर के संबंध में युवक ने बताया कि हरनाथपुर के एक युवक का है, शौक में लेकर वह घूमता है।
No comments