प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज की तहसील इकाई फरेंदा की कार्यकारिणी का हुआ गठन।
सुनील पांडे अध्यक्ष व देवानन्द यादव बने महामंत्री
प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज के फरेंदा तहसील इकाई के सदस्यों के गठन हेतु शनिवार को फरेंदा तहसील मुख्यालय के एक निजी मैरिज हॉल में बैठक आयोजित की गई।
जिसमें संगठन को मजबूत करने सहित पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में फरेंदा तहसील क्षेत्र संगठन की नई कार्यकारिणी का आम सहमति से गठन किया गया जिसमें चुनाव प्रभारी जिला अध्यक्ष अमित त्रिपाठी और सहायक चुनाव अधिकारी संगठन मंत्री बृजेश गुप्ता ने नई कार्यकारिणी का प्रस्ताव किया जिसपर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति दी।
फरेंदा तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी में दैनिक भास्कर के तेज तर्रार पत्रकार सुनील पांडे को अध्यक्ष चुना गया, शिव श्रीवास्तव और राहुल प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया देवानंद यादव को मंत्री व देव अग्रहरि को संगठन मंत्री चुना गया। इरफान अहमद को संयुक्त मंत्री व अभिषेक वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा रमेश यादव को मीडिया प्रभारी चुना गया। संगठन में कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर मनोज कनौजिया ,नागेश्वर रौनियार ,इमरान खान ,गौरव जयसवाल , महमूद आलम चुने गए जबकि जगदंबा जायसवाल ,अभिलाष चतुर्वेदी व अशोक वर्मा को संगठन का संरक्षक बनाया गया।
No comments