ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल के परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश



नेपाल में असामान्य और संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर प्रदेश पुलिस को नेपाल सीमा से लगे सभी जनपदों में चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं।

सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। गश्त और निगरानी को तेज़ किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

नेपाल में फँसे भारतीय नागरिकों की सहायता हेतु पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नागरिक इन नंबरों पर सीधे संपर्क कर मदद ले सकते हैं –

1- 0522-2390257
2- 0522-2724010
3- 9454401674
WhatsApp – 9454401674

पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को भी निर्देश दिए गए हैं कि नेपाल से जुड़ी हर संवेदनशील सूचना पर सतत नज़र रखी जाए और आवश्यक कार्यवाही तत्काल की जाए।

उत्तर प्रदेश पुलिस राज्य की सुरक्षा और नेपाल में फँसे भारतीय नागरिकों की सहायता हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

No comments