ब्रेकिंग न्यूज़

सिद्धार्थनगर यूपी में खाद की कालाबाजारी के मामले में बड़ा ऐकशन हआ है।



सिद्धार्थनगर में जिला कृषिअधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। योगी सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा में बुधवार को बताया कि सिद्धार्थनगर में खाद की प्रयाप्त उपलब्धता के बावजूद पिछले कुछ दिनों से कालाबाजारी, ओवर रेटिंग, टैगिंग और तस्करी की शिकायते मिलने पर वहां के सिद्धार्थनगर जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल को निलम्बित कर दिया गया है। मंत्री ने सभी अधिकारियों चेतावनी भी दी है।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उर्वरकों के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिद्धार्थनगर में उर्वरक की कोई कमी नहीं थी, फिर भी वहां से तस्करी और कालाबाजारी की सूचनाएं मिल रही थीं, जिस पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा कोई प्रभावी रोक नहीं लगाई गई। इसी लापरवाही और प्रशासनिक विफलता पर यह दंडात्मक कार्रवाई की गई है। विभाग के सभी अधिकारियों को सचेत किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करें और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। किसानों को खाद की उपलब्धता में बाधा डालने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
इसके पहले सपा के अतुल प्रधान ने किसानों की समस्याओं पर कहा कि प्रदेश में खाद और रयासन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लाइन में लगे किसानों पर लाठियां चल रही हैं। किसानों पर नैनो यूरिया और रसायन के इस्तेमाल का दबाव बनाया जा रहा है। सपा के ही पंकज मलिक ने कहा कि मुजफ्फरनगर में किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बाजार में नकली खाद बिक रही है और सरकारी अधिकारी और कर्मचारी इसे रोकने का प्रयास नहीं कर रही हैं। सपा की ही सैय्यदा खातून ने कहा कि किसनों को न तो फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है और नही उन्हें खाद मिल रही है।



 सिद्धार्थनगर जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल बहुत ही शातिर दिमाग का था खाद बेचने वालों से भारी धनउगाही कर पैसा कमाने में माहिर था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसने गलत तरीके से खाद बेचने वालों से भारी कमीशन खोरी करता था रुपया कमाकर मालामाल हो गया है उसे निलंबित होने का समाचार मिलते ही पूरे जिले में खुशी की लहर और भारतीय जनता पार्टी का जय जयकार हो रहा है खाद बेचने वाले हिंदू दुकानदारों पर दुश्मन के तरह टूट पड़ता था और उन्हें तरह-तरह से परेशान करता रहता था और परेशान करके पैसा कमाना बखूबी जानता था

No comments