ब्रेकिंग न्यूज़

महाराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा में 2 फरवरी को शव मिला था: पुलिस ने किया खुलासा





प्रेम संबंध के खुलासे से घबराए आरोपियों ने युवक को बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

चार दिन बाद तालाब के पास गेहूं के खेत से युवक का शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया।

हत्याकांड में दो नामजद आरोपी और एक नाबालिग अपचारी पुलिस की गिरफ्त में आए।

आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।

महराजगंज  थाना फरेन्दा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का महराजगंज पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती से प्रेम संबंध के कारण सामाजिक बदनामी के डर से योजनाबद्ध तरीके से युवक की हत्या की गई और शव को खेत में छिपा दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 02 फरवरी 2026 को बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया तिलक-एनिवर्सरी देखने के बहाने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। चार दिन बाद 06 फरवरी को लेजार महदेवा गांव स्थित दुबौलिया पोखरा के पास गेहूं के खेत से उसका शव बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

तफ्तीश में खुलासा हुआ कि मृतक आदित्य का मुख्य आरोपी मथुरा गुप्ता की नाबालिग बेटी से प्रेम संबंध था। इस बात के उजागर होने से सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते आरोपियों ने आदित्य को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तालाब के पास गेहूं के खेत में छिपा दिया गया, ताकि घटना को दुर्घटना या गुमशुदगी का रूप दिया जा सके।

No comments