ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास में पढ़ने वाला छात्र अपनी सगी 35 साल की चाची के साथ भाग गया।

इस घटना के बाद पूरे परिवार में खलबली मच गई। 10 दिन तक पुलिस को सूचना देकर परिवार दोनों को ढूंढता रहा।

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज इलाके के जंगल कौड़िया क्षेत्र में 15 साल का किशोर 9वीं क्लास में पढ़ता है। उसके घर में माता-पिता के अलावा चाची और अन्य लोग रहते हैं। जबकि चाचा यूपी से बाहर रहकर काम करते हैं। इसी बीच घर पर 9वीं के छात्र का अपनी चाची से मधुर संबंध हो गया। दोनों आपस में दिन भर बातें करते थे। रिश्ता भतीजा और चाची का होने की वजह से किसी को कुछ भी शक नहीं हुआ।


26 जनवरी को दोपहर में अचानक 9वीं का छात्र और चाची घर से लापता हो गए। इसके बाद घरवाले उन्हें ढूंढना शुरू किए। कहीं पता नहीं चलने पर पीपीगंज थाने में जाकर तहरीर दी। इसके बाद सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।


इधर घरवाले अपने सभी रिश्तेदारों से भी संपर्क किए। लेकिन वहां भी उनका कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस को भी ठोस सुराग नहीं लग पा रहा था। छात्र के पिता ने पीपीगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि मेरा बेटा और छोटे भाई की पत्नी अचानक लापता हो गए हैं। उनके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। ऐसी आशंका जाहिर की थी। पुलिस भी गुमशुदगी मानकर जांच कर रही थी।


10 दिन बाद लोकेशन मिलने पर पुलिस ने भतीजे को चाची के साथ पकड़ लिया। इसके बाद थाने लाकर घरवालों को सूचना दी गई।



करीब एक घंटे तक पंचायत चलने के बाद लोकलाज के डर से परिजन दोनों को समझाकर घर लेकर चले गए। इस घटना के बाद इलाके में नाबालिग भतीजे और चाची की प्रेम कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि इस उम्र में ऐसी दिवानगी कभी नहीं देखी।




No comments