ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर:फर्जी इंस्पेक्टर बनकर लाखों की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पुलिस वर्दी-बैज व कार बरामद

गोरखपुर: फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर दर्जनों लोगों से नौकरी दिलाने के नाम लाखों की ठगी करने वाला आरोपी इंस्पेक्टर को सिकरीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार.उसके कब्जे से कार, और वर्दी से संबंधित अन्य सामान बरामद.एसपी साउथ दिनेश कुमार पूरी ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति फर्जी इंस्पेक्टर बनकर कई लोगों से पैसे लिए हैं जिसे गिरफ्तार जेल भेजा जा रहा.

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक नीरज नाम के व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया एक व्यक्ति जो पुलिस इंस्पेक्टर बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर 6 रुपए लिए. उस सूचना पर एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की. कुछ ही घंटों में उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान 55 वर्षीय दिग्विजयनाथ के रूप में हुई.पूछताछ और जांच में फर्जी इंस्पेक्टर निकला.आरोपी के पास से एक कार पुलिस का यूनिफार्म, नेम प्लेट मय बैज, पीकैप, पुलिस आईकार्ड, कैप बेल्ट ,मोनोग्राम, स्टार और पुलिस वर्दी में उपयोग होने वाले अन्य सामान बरामद किया. फर्जी इंस्पेक्टर बने आरोपी के *दिग्विजय* पुत्र रामलाल निवासी ग्राम लखवापाकड़ थाना बेलघाट गोरखपुर के खिलाफ 
मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई की.

एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि थाना शिकारीगंज क्षेत्र में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान नीरज शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा एप्लीकेशन दिया गया कि एक वर्दी धारी इंस्पेक्टर द्वारा फर्जी तरीके से ठगी की गई. इंस्पेक्टर ने उस व्यक्ति से 6 लाख रुपए ले लिया. प्रार्थना पत्र पर टीम गठित कर एक एक व्यक्ति दिग्विजय नाथ को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चार पहिया गाड़ी और अन्य वर्दी से संबंधित सामान बरामद किया गया. उसे पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो वे स्वयं वर्दी में गाड़ी चला रहा था. उसके पास से आईडी कार्ड भी बरामद हुआ. जब इसकी जांच की गई तो फर्जी पाया गया.एसपी साउथ ने बताया कि जांच में पता चला कि वे फर्जी है.कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिया है. उस व्यक्ति से 6 लाख जिसके द्वारा एप्लीकेशन दिया गया है. और अन्य लोगों से किसी से 5 लाख किसी से 55 हजार किसी से 25 हजार ऐसे करके कई लोगों से काफी पैसे लिया है.
आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई.

No comments