सिद्धार्थनगर: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दूध लेने जाते समय सिर पर धारदार हथियार से हमला
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनुहिया बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक मनोज कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है जब दूध लेने जा रहे युवक मनोज पर गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा घात लगाकर धारदार हथियार से सिर के पीछे वार किया गया था और वह लहूलुहान हो कर गिर गया शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया। जहाँ से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले छोटे बच्चों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके बाद से रंजिश चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही खेसरहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुटी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना से गांव में घटना के बाद से दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर मृतक के परिजन अवनीश कुमार ने भी जानकारी दी।






No comments