ब्रेकिंग न्यूज़

जिस प्यार के लिए मुंबई की प्रिया शेट्टी ने घर परिवार छोड़ा उसी ने ले ली जान.....




बेटे से कहकर निकली थी गोरखपुर जा रही हूं पापा को लेने।
 मृतका प्रिया की बहन किरन जायसवाल बहन को न्याय दिलाने का संकल्प लेकर मुंबई रवाना हो गयी।

गोरखपुर। जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में मुंबई की प्रिया शेट्टी 35 वर्ष की नृशंस हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। प्रेम संबंधों के नाम पर की गई इस क्रूर हत्या ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। मंगलवार को मृतका की बहन किरन हवाई मार्ग से मुंबई से गोरखपुर पहुँचीं।

पोस्टमार्टम हाउस में बहन के शव की शिनाख्त करने के बाद राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके पश्चात बहन की अस्थियों का राप्ती नदी में विसर्जन किया । पुलिस सुरक्षा में रात होटल में ठहरने के बाद बुधवार को किरन पीपीगंज थाने पहुँचीं और पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया। 

बयान के दौरान भावुक किरन जायसवाल ने कहा कि जिस बेटे को पिता का नाम देने दर दर से भटक रही थी वह अपनी अंतिम दर्शन नहीं कर पाया। मेरी बहन प्यार के लिए घर परिवार और नौकरी तक छोड़ दी, वहीं उसका हत्यारा निकलेगा यह कभी सोचा नहीं था। वह सिर्फ अपने बच्चे को पिता का नाम दिलाने की उम्मीद में गोरखपुर आई थी। बेटे की जिम्मेदारी अब कौन सँभालेगा, जो परवरिश कर रही थी वह नहीं है। 

जिसने अपना नाम नहीं दिया वह जेल में है।बहन के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग की।
गौरतलब है कि गुरुवार की रात पीपीगंज जसवाल मार्ग पर प्रेम संबंधों के चलते प्रिया शेट्टी की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बैरघटा गांव स्थित गोबरहिया नाले के पुल के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। मामले का खुलासा करते हुए पीपीगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी युवक विजय सहानी, उसकी पत्नी संध्या सहानी तथा ससुर राम बेलास सहानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराने और अंतिम संस्कार की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतका की बहन किरन जायसवाल बहन को न्याय दिलाने का संकल्प लेकर मुंबई रवाना हो गईं। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन जुबान पर सिर्फ एक ही मांग मेरी बहन को इंसाफ मिले।

No comments