कैंपियरगंज तहसील में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार बने मौन
गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में दिन-रात जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी की खुदाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी रोक-टोक के खनन माफिया सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक लगातार हो रहे खनन से खेतों की उपजाऊ जमीन बर्बाद हो रही है, वहीं ग्रामीण सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं।
क्षेत्र में चर्चा है कि प्रशासन की ढिलाई के चलते खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। रात के अंधेरे में भी मिट्टी से भरे ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा?
क्या अवैध खनन पर लगाम लगेगी या यूं ही चलता रहेगा मिट्टी माफियाओं का खेल?








No comments