महराजगंज जनपद के धानी CHC की बदहाल व्यवस्था ने एक बार फिर खोली स्वास्थ्य विभाग की पोल।
महाराजगंज जनपद के धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। क्षेत्र के कमलेश पाठक तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच ब्लड शुगर जांच कराने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उनकी जांच नहीं हो सकी।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में कभी मशीन खराब होने तो कभी जांच सामग्री उपलब्ध न होने की बात कहकर मरीज को टाल दिया गया। परेशान कमलेश पाठक आखिरकार बिना जांच कराए ही मायूस होकर घर लौट गए।
सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धानी CHC की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। जहां एक तरफ मरीज गर्मी और बीमारी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों में सामान्य ब्लड शुगर जांच तक की व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में आए दिन जांच सेवाएं प्रभावित रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। सवाल यह उठता है कि जब एक साधारण जांच तक समय पर नहीं हो पा रही, तो गंभीर मरीजों का इलाज आखिर कैसे होगा?
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।








No comments