ब्रेकिंग न्यूज़

होटल या अवैध अड्डा? लोकल ID पर घंटे-दो घंटे के लिए कमरे, नाबालिगों को ठहराने के आरोप से मचा हड़कंप

 



गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र में संचालित कुछ होटलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कुछ होटल बिना वैध अनुमति/लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं और नियम-कायदों को ताक पर रखकर लोकल ID पर महज 1 से 2 घंटे के लिए कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, इन होटलों में कम उम्र के युवक-युवतियों और कथित तौर पर नाबालिगों को भी कमरा दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं, आरोप है कि कुछ मामलों में स्कूली ड्रेस में आने वाली लड़कियों को भी कमरे उपलब्ध करा दिए जाते हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों के कारण कैम्पियरगंज क्षेत्र की छवि लगातार खराब हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र के होटलों और लॉज की गहन जांच कराई जाए, उनके लाइसेंस और रजिस्टर की जांच हो तथा नाबालिगों से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिना पर्याप्त पहचान सत्यापन के स्थानीय लोगों को कुछ घंटों के लिए कमरे उपलब्ध कराना नियमों के अनुरूप है? 


अब देखना होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों की जांच कब शुरू करता है और दोषी पाए जाने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।

No comments