ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर के चौरीचौरा में हुए डबल मर्डर केस में नया मोड़, पॉलीग्राफ टेस्ट ने उलझाई जांच।



गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके में हुए मां-बेटी के सनसनीखेज हत्याकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है। करीब एक साल पहले हुए इस डबल मर्डर केस में अब तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। हाल ही में कराए गए पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट की रिपोर्ट ने मामले को सुलझाने के बजाय और उलझा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

29 मार्च 2025 की देर रात करीब 1:30 बजे शिवपुर चकदहा गांव में मां पूनम (45) और बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

वारदात के समय दोनों सो रही थीं
घर के बाहर खेत में पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल मिला
बड़ी बेटी खुशबू दूसरे कमरे में बंद मिली, जिसे पुलिस ने बाहर निकाला
खुशबू की तहरीर पर पुलिस ने संजय उर्फ शैलेन्द्र, उसके पिता, कोटेदार सरजू, सुरेंद्र और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

पॉलीग्राफ टेस्ट में क्या सामने आया?

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 6 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया।

टेस्ट के दौरान 4 अहम सवाल पूछे गए
सिर्फ 2 आरोपियों (सुरेंद्र और सरजू) के जवाब संतोषजनक पाए गए
 बाकी 4 लोग, जिनमें वादी खुशबू भी शामिल है, सवालों में उलझते नजर आए

खुशबू के जवाबों में उतार-चढ़ाव देखा गया

मुख्य आरोपी संजय, जो पहले जेल भी जा चुका है, उसे भी क्लीन चिट नहीं मिली

पुलिस का क्या कहना है?


पॉलीग्राफ टेस्ट को अंतिम सबूत नहीं माना जाता
यह सिर्फ जांच की दिशा तय करने में मदद करता है अब पुलिस अन्य तकनीकी साक्ष्य और सबूतों के आधार पर केस को आगे बढ़ा रही है।

 जब टेस्ट में साफ संकेत नहीं मिले, तो असली कातिल कौन है?
 क्या जांच सही दिशा में जा रही है या मामला भटक गया है?


No comments