ब्रेकिंग न्यूज़

बिना मानक के संचालित हो रहे दर्जनों होटल,गीडा सेक्टर 22 बना दुष्कर्म का सुरक्षित अड्डा-पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल।



सहजनवा: गीडा सेक्टर 22 में अबैध तरीके से संचालित हो रहे दर्जनों होटलो पर सहजनवां प्रशासन लगाम लगाने में पूरी तरह विफल नजर आ रही है वही होटल कारोबारियों द्वारा धड़ल्ले से कारोबार को संचालित किया जा रहा है, वही होटलो का कोई मानक नही है ना ही सेफ्टी फायर की कोई व्यवस्था है नही किसी के पास कोई लाइसेंस ही है लेकिन दर्जनो होटल संचालित हो रहे हैं आखिर किसके सह पर संचालित किया जा रहा है वही छेत्रिय जनता में पुलिस प्रशासन के कार्यवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है वही एक गांव की युवती को खाना खिलाने के बहाने गीडा क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपित युवती को छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची युवती ने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर सहजनवा थाना पुलिस ने आरोपित विजय प्रताप शुक्ला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एक सप्ताह के भीतर दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
युवती के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपित युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच पहले से बातचीत होती थी। आरोप है कि युवक ने बहला-फुसलाकर खाना खिलाने के बहाने युवती को गीडा स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

होटलों पर उठ रहे सवाल, दुष्कर्म के मामलों से बढ़ी चिंता

गीडा सेक्टर-22 में संचालित होटलों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म के मामलों के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि क्षेत्र के कई होटल बिना आवश्यक अनुमति के संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सेक्टर-22 में दो दर्जन से अधिक होटल संचालित हैं। आरोप है कि इनमें से केवल एक होटल के पास आवश्यक अनुमति है, जबकि अन्य होटल बिना अनुमति के चल रहे हैं। इसी वर्ष जनवरी में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने संतकबीरनगर निवासी अष्टभुजा गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा था। इसके बाद भी यहां स्थित होटलों में ऐसी घटनाएं सामने आती रहीं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से होटलों की कार्यप्रणाली और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


एक सप्ताह पहले भी दर्ज हुआ था मामला


सहजनवा थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली युवती के साथ एक सप्ताह पहले भी दुष्कर्म का मामला सामने आया था। युवती के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गीडा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की रिश्तेदारी उनके गांव में है। वह अपनी बहन के घर आता-जाता था और इसी दौरान युवती से बातचीत करने लगा। युवक ने युवती को होटल में मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। बाद में आरोपित के घर पहुंचने पर वह फरार मिला। इस मामले में सहजनवा पुलिस ने खरैला निवासी युवराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।वही इस पूरे मामले पर गीडा सीओ कीर्ति निधि आनन्द ने बताया कि जल्द सभी विभागों के साथ टीम बनाकर होटलो की चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और सभी होटलो के मानक व कागजो की जांच किया जायेगा और बिना मानक के संचालित हो रहे होटलो पर कार्यवाही किया जायेगा।वही गीडा ए सी ओ ने कहा कि अबैध तरीके से संचालित हो रहे होटलों को नोटिस जारी किया गया था लेकिन अब फिर से नोटिस जारी कर कार्यवाही किया जायेगा।

No comments