ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखपुर कांड पर उबला अधिवक्ताओं का गुस्सा, दोषी सिपाही को फांसी और पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग।

कैम्पियरगंज/गोरखपुर। बार एसोसिएशन कैम्पियरगंज, गोरखपुर ने 10 वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में कड़ा रोष व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज के माध्यम से सौंपा।


ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ त्वरित न्यायिक कार्रवाई कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की गई है।

बार एसोसिएशन का कहना है कि इस जघन्य घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है और दोषी को कठोरतम सजा देकर ऐसा उदाहरण पेश किया जाना चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह के अपराधों पर रोक लग सके।

No comments