VB G RAM G (मनरेगा) में बरसात के बीच नाला खुदाई!कैंपियरगंज ब्लॉक में चल रहे कार्यों पर उठे भ्रष्टाचार के सवाल।
गोरखपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज ब्लॉक में VBGRAMG (मनरेगा) के तहत नाला खुदाई एवं सफाई का कार्य कराए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अधिकांश नाले बारिश के पानी से भरे हुए हैं, तब ऐसे समय में खुदाई और सफाई का कार्य कराना समझ से परे है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के मौसम में कराए जा रहे इन कार्यों की गुणवत्ता की सही जांच करना मुश्किल होता है। ऐसे में सरकारी धन के दुरुपयोग और कागजी खानापूर्ति की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि कम से कम मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए ऐसे कार्यों की योजना बनाई जानी चाहिए।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि कैंपियरगंज ब्लॉक में VBGRAMG (मनरेगा) के तहत चल रहे नाला खुदाई एवं सफाई कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, फर्जी मस्टर रोल, या सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या बरसात में हो रही नाला खुदाई वास्तव में विकास कार्य है, या फिर सरकारी धन खर्च करने की जल्दबाजी?








No comments