ब्रेकिंग न्यूज़

कैंपियरगंज की विकास व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, प्रशिक्षु IAS मुकुल खंडेलवाल ने संभाली BDO की कमान



कैंपियरगंज। विकास कार्यों को गति देने और शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशिक्षु आईएएस मुकुल खंडेलवाल ने कैंपियरगंज विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (BDO) का कार्यभार संभाल लिया है।

कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने ब्लॉक कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

मुकुल खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

पूर्व BDO सुप्रिया के स्थानांतरण के बाद प्रशिक्षु आईएएस मुकुल खंडेलवाल को कैंपियरगंज विकास खंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी के साथ अब कैंपियरगंज में विकास कार्यों की निगरानी और जनसुनवाई पर विशेष नजर रहेगी।

No comments